रोजाना खाएं केवल ३ खजूर, होगा ७ बड़ी बीमारियों का खात्मा-Dates Benifit

  • नमस्कार दोस्तों मैं हूं अन्तरा,मेरी page में आप लोगोका स्वागत हैं. आज मैं आपलोगो के साथ एक फल के बारेमे बात करने जा रहा हूँ जो सेहत के लिए बहत फ़ायदेमंत होता है. खजूर में बहत गुण होती हैं.खजूर का पेड़ बहत लम्बा होता है और पत्तिया बहत काम होता हैं.खजूर खाने के बहत फायदे होता है.

 

  • खजूर सभी को पसंद नहीं होते, ये स्वाद में मीठे तो होते हैं लेकिन खाते समय कुछ देर बाद फीका स्वाद देने लगते हैं। इसकी वजह है इसके अंदर का भाग, जो कि अधिक मीठा नहीं होता।
  • कुछ लोग खजूर देखकर ही इसे खाने से मना कर देते हैं, जिसका कारण है इसका पक्का रंग। लेकिन आज इस आर्टिकल के जरिए जब आप खजूर से मिलने वाले फायदे जान लेंगे, तो इसे खाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।
  • खाने-पीने की हर सामग्री में कुछ ना कुछ पौष्टिक गुण होते ही हैं। फिर वे फल-सब्जियां हों या मसाले, सभी अपने गुणों से हमें लाभ प्रदान करते हैं। लेकिन खजूर के कुछ गुण ऐसे हैं जिनसे मिलने वाले फायदों को जानने के बाद आप वाकई चकित होने वाले हैं
  • सीधा इनके गुणों की चर्चा करने से पहले हम आपको खजूर के संदर्भ में एक सलाह देना चाहेंगे। यदि आप खजूर बेहद पसंद करते हैं तो रोजाना कम से कम 3 या 4 खजूर सुबह-सुबह खाएं। यदि पसंद नहीं है, तब भी 2 खजूर अवश्य खाएं।
  • ऐसा क्यों, इसका जवाब आपको खजूर के गुणों को जानने के बाद पता चल जाएगा। आगे की स्लाइड्स में एक-एक करके जानिए खजूर के गुणों के बारे में।
  • खजूर में भारी मात्रा में विटामिन और मिनरल यानि खनिज पदार्थ पाए जाते हैं। एक छोटे-से दिखने वाले खजूर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। इसके अलावा फायबर के गुणों से भी युक्त है खजूर।
  • खजूर में विटामिन बी1, बी2, बी3, बी5, ए1 और विटामिन सी भी पाया जाता है। इसके साथ ही पोटैशियम से लैस लेकिन सोडियम से मुक्त होता है खजूर।
  • इतने सारे गुण जानने के बाद अब जानिए कि खजूर खाने से हमें क्या-क्या फायदे मिलते हैं। खजूर को सर्दियों का फल कहकर पुकारा जाता है, तो क्या इसे सर्दियों के मौसम में ही खाना सही रहता है?
  • ऐसा नहीं है… खजूर को किसी भी मौसम में खाया जा सकता है। खजूर का आप सीधा सेवन कर लें या उसे किसी अन्य खाद्य पदार्थ में मिलाकर भी खा सकते हैं। कुछ लोग दही के रायते में खजूर डालकर खाते हैं, इससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। आगे जानिए खजूर के फायदे….
  • खजूर में मौजूद प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से बॉडी को शक्ति मिलती है। जो लोग अधिक थकान महसूस करते हैं, थोड़ा काम करते ही थक जाते हैं, उन्हें रोजाना 3 खजूर खाने चाहिए।
  • खजूर में अच्छी मात्रा में आयरन भी होता है। जो लोग अधिक थकान या कमजोरी महसूस करते हैं, उनमें आयरन की कमी होती है। खजूर में मौजूद आयरन उसे कुछ ही दिनों में पूरा कर देता है।
  • खजूर का सेवन पाचन शक्ति को बढ़ाता है। पेट संबंधी कैसी भी दिक्कत हो, उसमें खजूर का सेवन रामबाण इलाज सिद्ध होता है। यह पाचन शक्ति को सही कर भूख बढ़ाता है।

 

  • खजूर हृदय रोगियों के लिए बहुत अच्छा है। यदि किसी को दिल का रोग है तो वह रोजाना 3 से 4 खजूर खाए। खजूर बॉडी के कॉलेस्ट्रोल को कंट्रोल करता है, जिससे हृदय आघात जैसा खतरा कम हो जाता है।
  • कम सोडियम और ढेर सारे मिनरल्स होने की वजह से, खजूर हमारी हड्डियों के लिए अच्छा माना जाता है। खजूर में मौजूद सेलीनियम, मैगनीज, कॉपर जैसे मिनरल हमारी हड्डियों को मजबूती देते हैं।
  • जो लोग रोजाना वर्कआउट करते हैं, ढेर सारी कसरत करने के शौकीन हैं उन्हें खजूर अवश्य ही खाना चाहिए। ये उन्हें बिना किसी परेशानी के कसरत करने में सहयोग देगा।
  • जो लोग रोजाना खजूर खाते हैं, उन्हें कभी कोई संक्रमण अपना शिकार नहीं बना सकता। आजकल जिस तरह का प्रदूषण शहरों में फैला हुआ है, उससे सबसे ज्यादा धूल संबंधी संक्रमण होता है। यह संक्रमण शरीर में अधिक फैल जाने भिन्न-भिन्न प्रकार की बीमारियों को जन्म देता है।
  • इस सबसे बचने के लिए रोजाना 3 खजूर खाने चाहिए। खजूर में ‘सल्फर’ पाया जाता है, जो शरीर में पैदा हो रहे संक्रमण को काटता है और हमें बीमारियों से बचाता है।
  • यह फायदा उनके लिए है जो पतले हैं और अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं। शरीर से बेहद कमजोर या यूं कहें कि अंडरवेट लोगों को खजूर खाने चाहिए। ऐसे लोग चाहें तो दिन में 3 से अधिक खजूर भी खा सकते हैं।
  • यह फायदा आपको तभी हासिल होगा, जब आप खजूर को सूखा नहीं बल्कि भिगोकर खाएंगे। जी हां… रातभर साधारण पानी में खजूर भिगोकर रखने से और सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से बहुत से फायदे मिलते हैं।
  • इसका पहला फायदा उन्हें मिलता है जो कब्ज से परेशान हैं। खजूर का यह प्रयोग आसानी से पेट साफ करता है। केवल 2-3 दिन इस प्रयोग को करने से कब्ज की परेशानी दूर हो जाती है।
  • यदि खजूर पानी में नहीं, रातभर दूध में भिगोकर सुबह खाया जाए तो यह पौरुष शक्ति बढ़ाता है। अगर दूध बकरी का हो तो और भी अच्छी बात है, नहीं तो साधारण दूध भी काम में लाया जा सकता है।
  • इस तरह के कैंसर से लड़ने में सक्षम है खजूर। और सबसे अच्छी बात यह है कि खजूर का सेवन कभी भी आप पर कोई बुरा असर नहीं छोड़ सकता है। यह पूर्ण रूप से फायदेमंद ही है। तो आप इसे अपनी रोजाना की डायट में कब से शामिल कर रहे हैं.

  • अगर आपको हमारी यह रेसिपी पसंद आए तो उसे लाइक फॉलो और शेयर करना न भूले और कमेंट करके बताएं की आपको यह रेसिपी कैसी लगी हैं.हम कमेंट का इंतेज़ार करेंगे.
About anstar 170 Articles
Myself Antara the founder of Cooklaplaza.in, I love to cook new recipes. By making this website I can share my experience with you. I can tell you not only cooking ways but also kitchen tips and health tips.